

नई दिल्ली। देश की राजधानी के मंगोलपुरी में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
दमकल विभाग के बताया कि लगभग शाम सवा चार बजे नेल पॉलिस बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। तुरंत मौके पर 10 दमकलों काे रवाना किया गया।
उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग शाम साढ़े पांच बजे आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है।