Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का काेरोना संक्रमण से निधन - Sabguru News
होम Delhi दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का काेरोना संक्रमण से निधन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का काेरोना संक्रमण से निधन

0
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का काेरोना संक्रमण से निधन

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का रविवार को कोरोना वायरस (काेविड-19) से निधन हो गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी दी।
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज कोरोना की वजह से अपने पिता को खो दिया। बहुत-बहुत दुखद। सत्येंद्र खुद दिल्ली के लोगों के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। ईश्वर उनकी (सत्येंद्र जैन के पिता) आत्मा को शांति दे और उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी सत्येंद्र जैन के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सिसोदिया ने ट्वीट किया कि मेरे करीबी मित्र और दिल्ली सरकार में मेरे सहयोगी सत्येंद्र जैन ने अपने पित को खो दिया है। इस मुश्किल समय में हम सभी के लिए यह बहुत दुखद खबर है। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।