Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
त्रिलोकपुरी में छह साल की बच्ची का यौन शोषण, आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking त्रिलोकपुरी में छह साल की बच्ची का यौन शोषण, आरोपी अरेस्ट

त्रिलोकपुरी में छह साल की बच्ची का यौन शोषण, आरोपी अरेस्ट

0
त्रिलोकपुरी में छह साल की बच्ची का यौन शोषण, आरोपी अरेस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने त्रिलोकपुरी में छह साल की बच्ची के साथ यौन शोषण मामले में आरोपी को बुधवार देर रात गिरफ़्तार कर लिया जबकि बच्ची को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली पुलिस के जनसम्पर्क अधिकारी चिन्मय बिश्वाल ने यहां बताया की पुलिस को पीसीआर पर आज एक कॉल मिली जिसमें बताया गया कि मयूर विहार इलाके के त्रिलोकपुरी में एक छह साल की बच्ची के साथ आपराधिक कृत्य हुआ है। इस मामले में मयूर विहार थाने में आईपीसी की धारा 376 एबी/, पोकसो तथा एससी/ एसटी की धारा 3(2)(वी) के तहत मामला मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि इस हादसे के बाद बच्ची को एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने आरोपी सम्मुगन (34) को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी बच्ची का पड़ोसी है।

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के छावनी इलाके में भी एक नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। स्थानीय विधायक कुलदीप कुमार ने इस घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह पर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अभी एलबीएस हॉस्पिटल में पहुंचा हूं। दिल्ली कैंट के बाद त्रिलोकपुरी 22 ब्लॉक में एक और छह साल की दलित बेटी का दुष्कर्म और देश के गृहमंत्री कुम्भकर्ण की नींद में सोए हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने तीन बजे से परिवार वालों को हिरासत में ले रखा है।