Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल कोरोना संक्रमित - Sabguru News
होम Delhi दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल कोरोना संक्रमित

दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल कोरोना संक्रमित

0
दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। बैजल ने आज ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी।

उन्हाेंने कहा कि मैं हल्के लक्षणों के साथ कोरोना से संक्रमित पाया गया हूं। लक्षणों की शुरुआत के बाद से खुद को आइसोलेट कर लिया है और मेरे साथ संपर्क में रहे सभी लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। मैं अपने निवास से दिल्ली की स्थिति की निगरानी और अन्य कार्य करता रहूंगा।

इस बीच देश में लगातार तीसरे दिन साढ़े तीन लाख से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में रिकॉर्ड 3,86,452 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 87 लाख 62 हजार 976 हो गया। इस दौरान 2,97,540 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

देश में अब तक एक करोड़ 53 लाख 84 हजार 418 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इसी दौरान सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी से इनकी संख्या 31,70,228 हो गई है। वहीं 3498 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,08,330 हो गया है।