Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Delhi NCR strike by transport unions against new Motor Vehicle Act - Sabguru News
होम Breaking ट्रांसपोर्ट हड़ताल : दिल्ली-NCR की रफ्तार रुकी, लोग पैदल चलने पर हुए मजबूर

ट्रांसपोर्ट हड़ताल : दिल्ली-NCR की रफ्तार रुकी, लोग पैदल चलने पर हुए मजबूर

0
ट्रांसपोर्ट हड़ताल : दिल्ली-NCR की रफ्तार रुकी, लोग पैदल चलने पर हुए मजबूर
delhi NCR strike by transport unions against new Motor Vehicle Act
delhi NCR strike by transport unions against new Motor Vehicle Act
delhi NCR strike by transport unions against new Motor Vehicle Act

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने हाल ही में नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू किया। लेकिन देशभर के अलग-अलग राज्यों में इसका विरोध देखा जा रहा है। ऐसे में ट्रैफिक नियम संशोधन अधिनियम के अलग-अलग प्रावधानों के खिलाफ गुरुवार को यूनाइटेड फ्रंट ऑफ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (यूएफटीए) ने एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया है।

ट्रांसपोर्ट हड़ताल की वजह से दिल्ली-NCR की रफ्तार थम सी गई है। लोगो का ऑफिस और बच्चो का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। हड़ताल के चलते लोग पैदल चलने पर मजबूर हो गए है। यहां कि उबर-ओला कैब भी मुश्किल हो रही है। हालांकि, हड़ताल की स्थिति में दिल्ली-एनसीआर के लोग मेट्रो की सवारी कर अपने जरुरी काम निपटा रहे है।

नए ट्रैफिक नियम पर देश भर में विरोध
सरकार द्वारा ट्रैफिक नियमों में बढ़ाये गए जुर्माने से कई राज्य सरकार ख़ुशी नहीं है। गुजरात जैसे राज्यों ने ट्रैफिक नियमों में सुधार कर जुर्माने को कम किया है। वहीं हड़ताल का आह्वान करने वाले संगठन यूएफटीए में ट्रक, बस, ऑटो, टेम्पो, मेक्सी कैब और टैक्सियों का दिल्ली/एनसीआर में प्रतिनिधित्व करने वाले 41 यूनियन और संघ शामिल हैं।