Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Delhi police registers rape case against Meghalaya political leader-दिल्ली पुलिस ने मेघालय नेता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया - Sabguru News
होम Headlines दिल्ली पुलिस ने मेघालय नेता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया

दिल्ली पुलिस ने मेघालय नेता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया

0
दिल्ली पुलिस ने मेघालय नेता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया

शिलांग। दिल्ली पुलिस ने मेघालय में जयंतिया हिल्स स्वायत्त जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य मंडोनबाई रिम्बाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि रिम्बाई मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) का एक सदस्य है और उस पर दिल्ली के क्लेरिज होटल में 28 नवंबर को जोवाई निवासी एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है।

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने हाल ही में रिम्बाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। रिम्बाई 27 फरवरी को स्वायत्त जिला परिषद चुनावों में वेस्ट जयंतिया हिल्स जिले के अंवई-खिल्लीतृर्षि निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता ने जोवाई पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है लेकिन दिल्ली में हुई इस घटना के बाद उसकी शिकायत दिल्ली पुलिस को भेज दी गई है। रिम्बाई की इस मामले में काेई भी प्रतिक्रिया अब तक नहीं ली जा सकी है।