Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
शिष्या से रेप के आरोपी दाती महाराज के आलावास आश्रम की तलाशी
होम Breaking शिष्या से रेप के आरोपी दाती महाराज के आलावास आश्रम की तलाशी

शिष्या से रेप के आरोपी दाती महाराज के आलावास आश्रम की तलाशी

0
शिष्या से रेप के आरोपी दाती महाराज के आलावास आश्रम की तलाशी
delhi police reaches rape accused daati maharaj ashram in pali
delhi police reaches rape accused daati maharaj ashram in pali

पाली। शिष्या से दुष्कर्म के आरोप से घिरे नई दिल्ली के फतेहपुर बेरी में स्थित शनिधाम के संस्थापक दाती मदन महाराज के राजस्थान के पाली जिले में स्थित आलावास आश्रम की दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार को तलाशी ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अपने साथ पीड़िता को लेकर अपराह्न में आश्रम पहुंची। हालांकि दाती महाराज आश्रम में नहीं मिले। इस दौरान पीड़िता ने पुलिस को वह जगह बताई जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ।

इस मौके आश्रम के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। दिल्ली पुलिस के आने की सूचना पर सुबह से ही मीडियाकर्मी आश्रम के बाहर जमे हुए थे।

दाती महाराज की तरफ से कहा गया था कि उसे आत्मसमर्पण करने के लिए सोमवार तक का वक्त दिया जाए तथा वह कहीं भागने वाले नहीं है। आलावास आश्रम की तरफ से भी कहा गया था कि दाती महाराज कहीं फरार नहीं हुए हैं और शीघ्र ही सामने आएंगे।

उल्लेखनीय है कि पीड़िता ने दाती महाराज के खिलाफ दिल्ली के फतेहपुरी बेरी थाने में दिल्ली एवं आलावास आश्रम में उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली आश्रम में तलाशी लेने के बाद आलावास आश्रम पहुंची हैं।