Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
केजरीवाल के रिश्तेदार विनय बंसल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा
होम Delhi केजरीवाल के रिश्तेदार विनय बंसल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा

केजरीवाल के रिश्तेदार विनय बंसल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा

0
केजरीवाल के रिश्तेदार विनय बंसल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा
delhi PWD Scam : Kejriwal's Relative Vinay Bansal Sent On 2 Day Police remand
delhi PWD Scam : Kejriwal’s Relative Vinay Bansal Sent On 2 Day Police remand

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने लोक निर्माण विभाग में कथित घोटाले के आरोप में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रिश्तेदार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

केजरीवाल के साढ़ू के पुत्र विनय बंसल को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 10 मई को गिरफ्तार किया था। उसे सोमवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय खंगवाल की अदालत में पेश किया गया। न्यायाधीश खंगवाल ने विनय बंसल को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

विनय बंसल मुख्यमंत्री के दिवंगत साढ़ू सुरेन्द्र बंसल का पुत्र है। इस घोटाले में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं जिनमें से एक सुरेन्द्र बंसल की कंपनी के नाम है। इनमें सुरेन्द्र बंसल की कंपनी रेणु कंस्ट्रक्शन के खिलाफ पिछले साल नौ मई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

रोड एंटी करप्शन आर्गनाइजेशन(राको) के संस्थापक राहुल शर्मा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री सत्येन्द्र जैन ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बंसल को ठेके दिए। प्राथमिकी में दोनों के नाम नहीं हैं।