Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली के बुराड़ी में एक घर में फंदे से लटके मिले 11 शव, इलाके में सनसनी
होम Breaking दिल्ली के बुराड़ी में एक घर में फंदे से लटके मिले 11 शव, इलाके में सनसनी

दिल्ली के बुराड़ी में एक घर में फंदे से लटके मिले 11 शव, इलाके में सनसनी

0
दिल्ली के बुराड़ी में एक घर में फंदे से लटके मिले 11 शव, इलाके में सनसनी
delhi shocker : 11 dead bodies recovered from a house in burari 7 female and 4 male
delhi shocker : 11 dead bodies recovered from a house in burari 7 female and 4 male

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही घर से संदिग्धावस्था में 11 शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतकों में सात महिलाएं और चार पुरूष शामिल हैं। सभी शव घर के अंदर रस्सी से लटके हुए मिले और कुछ के मुंह और आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

इनकी मौत कैसे हुई इसके बारे में अभी साफ-साफ कुछ पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की छानबीन की जा रही है। इनमें 10 शव जाल के फंदे में लटके मिले जबकि एक बुजुर्ग महिला का शव फर्स्ट फ्लोर से बरामद किया गया। पुलिस के बताया कि 10 लोग फंदे से लटके मिले जबकि एक बुजुर्ग महिला का गला दबाया हुआ है। दस लोग जो फंदे से लटके मिले हैं वह सभी फर्स्ट फ्लोर पर मिले हैं।

सभी 11 शव बुराड़ी के संत नगर में गली नंबर 24 में गुरुद्वारे के पास स्थित एक घर से बरामद किए गए हैं। घर दो मंजिला बना हुआ है। बरामद शवों में से कुछ के हाथ पैर बंधे हुए हैं। कुछ लोगों की आंखों पर पट्टी भी बंधी हुई थी। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस शुरुआती तौर पर इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस के अनुसार यह परिवार इस इलाके में पिछले 22-23 सालों से रह रहा था। परिवार में दूध और प्लाईवुड की दुकान है साथ में एक किराने की एक दुकान भी थी। 11 लोगो के परिवार में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं। दो लड़के करीब 16 से 17 साल के थे। मृतकों में एक बुजुर्ग मां और बहनें शामिल हैं।