Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली हिंसा की जांच क्राइम ब्रांच करेगी, मृतकों की संख्या 37 - Sabguru News
होम Breaking दिल्ली हिंसा की जांच क्राइम ब्रांच करेगी, मृतकों की संख्या 37

दिल्ली हिंसा की जांच क्राइम ब्रांच करेगी, मृतकों की संख्या 37

0
दिल्ली हिंसा की जांच क्राइम ब्रांच करेगी, मृतकों की संख्या 37

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में तीन दिनों तक हुई हिंसा के बाद फिलहाल हालात नियंत्रण में है और जांच के लिए क्राइम ब्रांच के अंतर्गत एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी मनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि हिंसाग्रस्त इलाकों में समुचित सुरक्षा बलों को तैनात करने के बाद हालात नियंत्रण में है। आज किसी प्रकार की कोई हिंसात्मक घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 48 प्राथमिकी अब तक दर्ज की जा चुकी है और तथ्यों की जांच करने के बाद और मामले दर्ज किए जाएंगे। एक हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है। अब तक 106 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

उन्होंने कहा कि इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिनरात चौकसी बरती जा रही है।
अस्पतालों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कईं लोगों की हालत बेहद नाजुक है। इससे मृतकों की संख्या बढने की आशंका है।

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने हिंसा से प्रभावित चांदबाग और खजूरी खास इलाके का दौरा किया और स्थानीय लोगों से हालचाल जाना। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनके समक्ष सुरक्षा, शांति से संबंधित कई मांगें रखी।

दोषियों की पहचान होगी, बख्शा नहीं जाएगा: चुघ

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री तरूण चुग ने कहा है कि दिल्ली हिंसा के पीछे कौन लोग थे यह जल्द ही जांच के बाद सामने आएगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

चुग ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि जल्द ही जांच में यह सामने आएगा कि किसने लोगों को भड़काया, अफवाह फैलाई और कैसे हिंसा भड़की। इसके पीछे जो भी लोग हैं उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और वामपंथी लोग सीएए और एनआरसी के नाम पर मुसलमानों को उनकी नागरिकता छिनने के लिए भड़काने, सड़कों पर उतरने और हिसाब लेने की बातें कर गंदी राजनीति कर रहे हैं। इन्होंने बालाकोट स्ट्राईक पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का पहला काम शांति स्थापित करना और हिंसा की पीछे के षडयंत्र की जांच करना है और यह वह कर रही है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर उनके इस बयान के लिए निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली हिंसा के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहां थे? उन्होंने कहा कि शाह ने तो दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सर्वदलीय बैठक की और पूरी स्थिति का जायजा लिया और दिल्ली पुलिस का दंगाईयों को नियंत्रित करने के लिए मनोबल बढ़ाते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन कांग्रेसियों के हाथ सिखों के नरसंहार से रंगे हो, वे हिंसा रोकने में सफलता और असफलता की बात कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाडरा, केजरीवाल, वामपंथी और अर्बन नक्सलियों पर आरोप गाया कि वे मुसलवालों को बगावत करने, पहचान पत्र और राशन कार्ड न दिखाने के लिए उक्सा रहें हैं। ये उकसाए गए लाेग गत लगभग 72 दिनों से सड़कों पर बैठे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। देश विरोधी, देश तोड़ने और जिन्ना वाली आजादी की मांग रहे हैं।