Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सोनीपत में पुजारी ने दिल्ली की महिला की अस्मत लूटी - Sabguru News
होम India City News सोनीपत में पुजारी ने दिल्ली की महिला की अस्मत लूटी

सोनीपत में पुजारी ने दिल्ली की महिला की अस्मत लूटी

0
सोनीपत में पुजारी ने दिल्ली की महिला की अस्मत लूटी

सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के गांव स्थित मंदिर के पुजारी पर दिल्ली की रहने वाली महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात दिल्ली के मेले में एक पुजारी से हुई थी। पुजारी ने उसे बताया था कि वह कुंडली थाना क्षेत्र के गांव स्थित मंदिर में पुजारी है। उसने अपना मोबाइल नंबर भी उसे दिया था।

महिला का आरोप है कि पुजारी ने कहा था कि वह घरेलू कलह एवं उसके परिवार के सभी दुःख दर्द का निवारण कर देगा। वह हाथ देखकर परिवार पर आए संकट के बारे में बता देगा।

महिला का आरोप है कि वह पुजारी की बातों में आ गई। उसने जून, 2020 में पुजारी के फोन पर बात की थी। पुजारी ने उसे पूजा पाठ के बहाने मंदिर में बुला लिया। जहां पुजारी ने उसे खाने के लिए घेवर दिया था। घेवर खाने के बाद वह बेसुध हो गई।

उसके बाद पुजारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब उसे होश आया वह मंदिर से भागकर अपने घर आ गई। पुजारी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी थी। जिस कारण वह अब तक चुप रही। अब उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला का मेडिकल कराने के साथ ही उसके अदालत में बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपी पुजारी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढें
sabguru.com/18-22/ सबगुरु अजमेर हिन्दी न्यूज
Sabguru News in English अंग्रेजी न्यूज
सबगुरु फेसबुक पेज लाइक करें, हर पल रहें अपडेट
YouTube सबगुरु न्यूज चैनल के लिए यहां क्लीक करें
Sabguru बॉलीवुड न्यूज
Sabguru अजब गजब न्यूज
Sabguru स्पोर्टस न्यूज