

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जगदम्बिका पाल ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग लोकसभा में उठायी।
पाल ने शनिवार को शून्यकाल के दौरान भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 16 देशों के 20 करोड़ लोग भोजपुरी बोलते हैं। भोजपुरी मॉरीशस की दूसरी भाषा है। वहीं सूरीनाम और नेपाल में स्कूलों में भोजपुरी पढ़ाई जाती है।
उन्होंने कि इस भाषा को बढ़ावा देने के लिए संविधान की अनुसूची में डाला जाना आवश्यक है।