

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के टहला पुलिस ने उपडाकघर में 18 लाख 65 हजार 970 रुपये के गबन के आरोपी उपडाकपाल को आज गिरफ्तार किया।
टहला थानाधिकारी सुनील टांक ने बताया कि 24 सितम्बर 2020 को डाकघर निरीक्षक लक्ष्मी मीना ने उप डाकघर टहला का निरीक्षण किया। जिसमें उप डाकघर के निरीक्षण के दौरान राजकोष राशि 18 लाख 65 हजार 970 रुपये की कमी पाई जाने पर उप डाकपाल सुधीर धनेटवाल से राजकोष की राशि मे पूछा गया तो उप डाकपाल सुधीर धनेटवाल पांच मिनट में आने की कहकर उप डाकघर टहला से चला गया था। उसके बाद वापिस नही आया था।
इस संबंध में डाकघर निरीक्षक लक्ष्मी देवी ने मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।