Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देवेंद्र फडणवीस ने काशी विश्वनाथ के दरबार में टेका माथा - Sabguru News
होम Headlines देवेंद्र फडणवीस ने काशी विश्वनाथ के दरबार में टेका माथा

देवेंद्र फडणवीस ने काशी विश्वनाथ के दरबार में टेका माथा

0
देवेंद्र फडणवीस ने काशी विश्वनाथ के दरबार में टेका माथा

वाराणसी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने अपनी काशी यात्रा के दौरान गुरुवार को यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया।

फडणवीस ने कहा कि वह पहले भी काशी विश्वनाथ मंदिर आए थे लेकिन इस बार उन्हें काशी विश्वनाथ परिसर का स्वरूप बहुत भव्य लगा। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद उनके साथ है। फडणवीस ने यहां दुर्गाकुंड मंदिर भी दर्शन पूजन किया।

फडणवीस का काशी के मराठी समाज के लोगों ने सम्मान किया। पूर्व मुख्यमंत्री काशी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों से भी मिले। उनके साथ महाराष्ट्र भाजपा के नेता कृपाशंकर सिंह और वाराणसी जिले से भाजपा विधायक डॉ अवधेश सिंह भी थे। उन्होंने वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

फडणवीस वीरशैव संप्रदाय के धर्मस्थल जंगमबाड़ी में धर्मगुरु चंद्रशेखर शिवाचार्य के 75 में जन्म दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वाराणसी आए हैं।