Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देवेन्द्र फडणवीस ने रामदेवरा में किए बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन - Sabguru News
होम Breaking देवेन्द्र फडणवीस ने रामदेवरा में किए बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन

देवेन्द्र फडणवीस ने रामदेवरा में किए बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन

0
देवेन्द्र फडणवीस ने रामदेवरा में किए बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन

जैसलमेर। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने गुरूवार को जैसलमेर जिले के रामदेवरा पहुंचे और करोड़ो श्रृद्धालुओं की आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन किए।

फडणवीस जोधपुर से हेलीकाप्टर के माध्यम से रामदेवरा पहुंचे, जहां पोकरण रोड स्थित हेलीपेड पर भाजपा नेताओं ने उनकी अगवानी की। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायणसिंह तंवर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद वे बाबा रामदेव जी के समाधिस्थल पहुंचे और बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन किए।

फडणविस ने बाबा की समाधि पर चादर चढ़ाई और पंचमेवे का भोग लगाया। इस दौरान पुजारी अरुण छंगाणी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनको पूजा अर्चना करवाई और पवित्र झारी से चरणामृत का आचमन करवाया। इस दौरान फडणवीस ने बाबा रामदेव जी की समाधि पर देश में अमन, चैन और ख़ुशहाली की कामना की।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दर्शनों के बाद बाबा रामदेव जी के वंशजों द्वारा स्वागत किया गया। बाबा के वंशजों की कचहरी बैठक में राव भोम सिंह तंवर द्वारा उनको साफा पहनाया गया और हनुमान सिंह तंवर द्वारा उनको रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद सरपंच समन्दर सिंह तंवर और व्यापार संघ अध्यक्ष आसूसिंह तंवर द्वारा उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी कई दिनों से बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन करने की इच्छा थी कि यहां आउं और बाबा रामदेव का आशीर्वाद लूं। आज उन्हें यहां आने का मौका मिला है। आज यहां आकर उन्हें बहुत खुशी और उनकी इच्छा आज पूर्ण हुई है।

उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास हैं कि यहां आकर जो भी मनोकामना हैं, देश के लिए, समाज के लिए, सभी के लिए वह यहां आने के बाद पूरी हुई है। उनसे जब पूछा गया कि उनकी क्या मन्नत थी तो उन्होंने कहा मन्नत मांगी नहीं जाती है। बाबा रामदेव को सब पता चल जाता हैं कि हमारे दिल में क्या है। उन्होंने यहां पर कोई भी राजनीति पर बात करने से साफ इंकार कर दिया।