Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
devi singh bhati supporters burn effigy of Arjun Meghwal in Bikaner-बीकानेर में प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का पुतला जलाया - Sabguru News
होम Rajasthan Bikaner बीकानेर में प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का पुतला जलाया

बीकानेर में प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का पुतला जलाया

0
बीकानेर में प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का पुतला जलाया

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में सर्व समाज के लोगों ने आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को लोकसभा चुनाव में बीकानेर सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बनाने का विरोध करते हुए मेघवाल का पुतला दहन किया गया।

सूत्रों के अनुसार शहर के ह्दयस्थल कोटगेट पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से एकत्रित होकर लोगों ने मेघवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोपहर में पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों में असंतुष्ट भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के नेता शामिल थे।

उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवीसिंह भाटी जिन्होंने मेघवाल को टिकट देने का विरोध करते हुए पार्टी से इस्तीफा सौंप चुके हैं ने कहा कि जब दस वर्ष पूर्व अर्जुन राम मेघवाल को भाजपा टिकट नहीं दे रही थी उस समय हमने उन्हें न केवल टिकट दिलाया बल्कि जीताया भी था।

उन्होंने कहा कि जीतने के बाद मेघवाल भाजपा में रहते हुए कांग्रेस के साथ मिलकर साजिशें करते रहे और भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करते हुए पार्टी को नुकसान पहुंचाया।

देवी सिंह भाटी की शिकायत पार्टी को भेजी है : अर्जुन मेघवाल

केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवीसिंह भाटी द्वारा खुलकर पार्टी का विरोध करने की शिकायत पार्टी के प्रदेश कार्यालय को भेजी है।

बीकानेर संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी मेघवाल ने आज यहां बताया कि उन्होंने भाटी का वह वीडियो भी भेजा है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि इसको हराना है तो वोट कांग्रेस को देना है।

मेघवाल ने यह भी कहा कि कोटगेट पर उनका पुतला दहन हुआ है उसकी रिपोर्ट भी स्थानीय संगठन के माध्यम से प्रदेश संगठन को भेजी जा चुकी है अब वही इस विषय पर कार्रवाई करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाटी के वायरल वीडियो से ऐसा लग रहा है वह कांग्रेस के हाथों में खेल रहे हैं।