Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Devkinandan Thakur in electoral field of Madhya Pradesh - कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर भी मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान में - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर भी मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान में

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर भी मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान में

0
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर भी मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान में
Devkinandan Thakur in electoral field of Madhya Pradesh
Devkinandan Thakur in electoral field of Madhya Pradesh
Devkinandan Thakur in electoral field of Madhya Pradesh

भोपाल । मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भी प्रदेश के चुनावी समर में उतरने के संकेत दिए हैं।

ठाकुर की संस्था ‘अखंड भारत मिशन’ के कार्यालय का कल राजधानी भोपाल में उद्घाटन हुआ। इसी दौरान संस्था के पदाधिकारी विजय शर्मा ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अखंड भारत मिशन ने अपनी पार्टी और चुनाव चिह्न के साथ मध्यप्रदेश में अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। पार्टी के नाम और चिह्न की घोषणा 29 अक्टूबर को ठाकुर भोपाल आकर करेगें।

शर्मा के मुताबिक अखंड भारत मिशन प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। देवकीनंदन ठाकुर के नेतृत्व वाला अखंड भारत मिशन इसके पहले एससीएसटी एक्ट में हुए संशोधन के विरोध में सड़कों पर भी उतरा था। अधिनियम के विरोध में देवकीनंदन ठाकुर भी गिरफ्तार हो चुके हैं।