Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नाहरपुरा गांव से निकली देवमाली पदयात्रा, मंदिर में चढाई ध्वजा - Sabguru News
होम Latest news नाहरपुरा गांव से निकली देवमाली पदयात्रा, मंदिर में चढाई ध्वजा

नाहरपुरा गांव से निकली देवमाली पदयात्रा, मंदिर में चढाई ध्वजा

0
नाहरपुरा गांव से निकली देवमाली पदयात्रा, मंदिर में चढाई ध्वजा

बाघसुरी। भगवान देवनारायण की देवमाली पदयात्रा शनिवार को समीपवर्ती नाहरपुरा गांव स्थित देवनारायण मंदिर से प्रारंभ हुई। पदयात्रा में महिलाओं, पुरुषों समेत 51 सदस्य शामिल हैं। समाजसेवी राजूलाल गुर्जर, भारूलाल गुर्जर, मांगीलाल गुर्जर ने पदयात्रा को रवानगी दी।

पूर्वाहन में देव नारायण के जयकारों की गूंज और डीजे पर बजते भजनों पर नाचते गाते पदयात्री रवाना हुए। करीब 30 किलोमीटर तक के लंबे मार्ग का सफर पूरा करने के बाद शाम को 8 बजे पदयात्री देवमाली पहुंचे। देवनारायण मंदिर में ध्वजा चढाई। सभी ने प्रसादी ग्रहण की।

पदयात्रा में गोरधन लाल गुर्जर, कैलाश गुर्जर, अर्जुन गुर्जर, जीवराज गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर, सकराम भडाणा, प्रधान गुर्जर, गणेश गुर्जर समेत बडी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे।