Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महिला से अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल, 11 आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal महिला से अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल, 11 आरोपी अरेस्ट

महिला से अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल, 11 आरोपी अरेस्ट

0
महिला से अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल, 11 आरोपी अरेस्ट

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के उदय नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ भागने के आरोप में उसके साथ किए गए अमानवीय व्यवहार के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बोरपड़ाव गांव की रहने वाली महिला के उसके प्रेमी के साथ भागने के आरोप में कल गांव में ही उसके साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया। घटना के बाद इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसमें महिला से मारपीट और उसके कंधे पर उसके पति को बैठाकर गांव में घुमाते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने इस मामले में पति मांगीलाल सहित बारह लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश अभी जारी है।

पुलिस ने बताया कि महिला गांव के ही एक व्यक्ति के साथ भाग गई थी, जिसके बाद उसके पति ने गांववालों को एकत्रित किया और महिला के साथ यह अमानवीय व्यवहार किया गया। पुलिस इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच पडताल में जुटी हुई है।