Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुष्कर में धनपति कुबेर का मंदिर खोला गया - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पुष्कर में धनपति कुबेर का मंदिर खोला गया

पुष्कर में धनपति कुबेर का मंदिर खोला गया

0
पुष्कर में धनपति कुबेर का मंदिर खोला गया

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर स्थित ब्रह्मा जी के मंदिर पर आज धनतेरस के मौके पर धनपति कुबेर का मंदिर खोला गया। खास बात यह है कि यह दीपावली लक्ष्मी पूजन के पूर्व साल में एक बार ही खोला जाता है।

अजमेर प्रशासन के अधीन संचालित ब्रह्मा जी के मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से पुजारी ने कपाट खोले और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान धनपति कुबेर की अभिषेक के साथ पूजा अर्चना की तथा आम लोगों के घर में धन, धान्य तथा धन लक्ष्मी तथा वैभव की कामना की।

उल्लेखनीय है कि देवताओं के खजांची के रूप में धनपति कुबेर का स्थान है और यहां ब्रह्मा मंदिर के गर्भगृह के सामने वे द्वारपाल के रूप में स्थापित है। धनपति कुबेर के दर्शन के लिए श्रद्धालु भी आकर्षित नजर आए।