
अजमेर। राजस्थान सरकार ने शिक्षाविद् डा. धर्मपाल जालौरी को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बोर्ड के आधिकािक सूत्रों ने आज बताया कि लम्बे समय के बाद बोर्ड को आज पूर्ण कालिक अध्यक्ष मिल गया। उनकी नियुक्ति के आदेश शासन संयुक्त सचिव हरजीराम अटल ने जारी किए हैं।
सूत्रों ने बताया कि डा. जालोरी की नियुक्त तीन वर्षों के लिए की गई है। बोर्ड की परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू होने जा रही हैं।