Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
धौलपुर : पार्वती नदी में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान 5 युवक डूबे - Sabguru News
होम Rajasthan Dholpur धौलपुर : पार्वती नदी में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान 5 युवक डूबे

धौलपुर : पार्वती नदी में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान 5 युवक डूबे

0
धौलपुर : पार्वती नदी में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान 5 युवक डूबे

धौलपुर। राजस्थान में धौलपुर जिले में पार्वती नदी में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूब जाने से आज पांच युवकों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार बसेड़ी क्षेत्र के भूतेश्वर महादेव के नीचे पार्वती नदी बहती है। वहां देवी प्रतिमा को विसर्जन के लिए सीमावर्ती जगनेर के गांव बमनई निवासी कुछ युवक आए थे। जब वह प्रतिमा का विसर्जन कर रहे थे। तभी वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि हादसे में राजेश (22), रणवीर (24), सत्यपाल, संजय और कृष्णा (22) की मौत हो गई। मृतकों में राजेश और रणवीर दोनों सगे भाई थे। करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शवों को बाहर निकाला गया।