

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम में डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने उनके संन्यास लेकर बयान दिया। हर कोई यह जानना चाहता है कि धोनी कब संन्यास लेंगे। वहीं दिग्गज क्रिकेटर आये दिन धोनी के संन्यास (#dhoniretirement) पर बयान दे रहे है। इसी कड़ी में अब धवन ने कहा कि धोनी हर खिलाड़ी का मजबूत और कमजोर पक्ष जानते अच्छे से जानते हैं, इसलिए वो अपने भविष्य को लेकर भी सही फैसला लेंगे।
एक हिंदी न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘धोनी काफी लंबे समय से क्रिकेट रहे हैं। उन्हें पता है कि वह कब संन्यास लेंगे, यह उनका फैसला होगा। उन्होंने अपने अभी तक के करियर में कई अहम फैसले लिए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि जब समय आएगा वो संन्यास पर भी फैसला ले लेंगे।
धवन ने कहा, ‘धोनी भाई एक कप्तान के तौर पर सफल खिलाड़ी रहे हैं। हम सभी उनके शुक्रगुजार हैं। यही बात विराट के लिए लागू होती है।’ जब धोनी और विराट के संबंधों पर धवन ने कहा, ‘जब विराट नया टीम में आया था तब धोनी ने कप्तान के तौर पर उनका मार्गदर्शन दिया। धोनी भाई ने हमेशा उनकी मदद की और कप्तानी छोड़ने के बाद भी उन्होंने विराट की काफी मदद की।’