Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Dhoni's wife Sakshi called Dhoni's retirement news a rumor - Sabguru News
होम Sports Cricket साक्षी ने धोनी के संन्यास लेने खबर को अफवाह बताया

साक्षी ने धोनी के संन्यास लेने खबर को अफवाह बताया

0
साक्षी ने धोनी के संन्यास लेने खबर को अफवाह बताया
CSK, Sakshi declare news of Dhoni's retirement as rumor
CSK, Sakshi declare news of Dhoni's retirement as rumor
Mahendra Singh Dhoni’s wife Sakshi called Dhoni’s retirement news a rumor

नयी दिल्ली आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने धोनी के संन्यास लेने की अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुये इसे सिरे से खारिज कर दिया है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को धोनी के साथ उनकी 2016 ट्वंटी-20 विश्वकप की तस्वीर अपने ट्विटर पर पोस्ट की थी जिसके बाद यह अफवाह फैल गयी कि धोनी आज संन्यास की घोषणा करने वाले हैं। वहीं सोशल मीडिया पर यह खबर भी गरमा गयी कि धोनी मुंबई में शाम सात बजे संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करने वाले हैं। हालांकि गुरूवार को ही मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इस खबर को खारिज कर दिया था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कप्तान धोनी के संन्यास की खबरों को खारिज करते हुए मशहूर सीरीज ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ के एक किरदार का डायलॉग ट्वीट करते हुए कहा, “नॉट70डे।” उल्लेखनीय है कि धोनी की जर्सी का नंबर सात है।

वही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली धोनी की पत्नी साक्षी ने भी ट्वीट कर कहा, “इसे अफवाह कहते हैं।” इससे पहले प्रसाद ने कल पत्रकारों से कहा, “धोनी के संन्यास लेने की कोई खबर नहीं है और यह गलत खबर है।”

गौरतलब है कि विश्वकप के बाद से धोनी अभी तक मैदान में खेलने नहीं उतरे हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्वंटी-20 सीरीज के लिए भी उनका चयन नहीं किया गया था।