

बॉलीवुड एक्ट्रेस और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा हमेशा चर्चा में बनी रहती है। वह बॉलीवुड से काफी समय से दूर चल रही थी। लेकिन अब वह फिल्म ‘द स्काई इज पिंक (The Sky is Pink)’ से बॉलीवुड में फिर से वापसी कर रही है। इन दिनों वह फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हुई है। हाल ही में प्रियंका पॉपुलर रिएलिटी टीवी शो ‘डांस इंडिया डांस (DID)’ के सेट पर पहुंची।
इस शो के दौरान उनकी मुलाकात बॉलीवुड डीवा और करीना कपूर खान से हुई। शो में करीना जज की भूमिका अदा कर रही है। शो में करीना और प्रियंका के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आई। इसी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किये है।
प्रियंका ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी तरह की टक्कर…थैंक यू DID हमें ये मौका देने के लिए। आपके टैलेंटेट कंटेस्टेंट्स और जजों के साथ मुझे यहां बहुत मजा आया। जल्द ही मिलते हैं, करीना कपूर खान’। आपको जानकारी में बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की मचअवेटिड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।