Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चार महीने बाद डीजल हुआ सस्ता, पेट्रोल में कोई बदलाव नहीं - Sabguru News
होम Business चार महीने बाद डीजल हुआ सस्ता, पेट्रोल में कोई बदलाव नहीं

चार महीने बाद डीजल हुआ सस्ता, पेट्रोल में कोई बदलाव नहीं

0
चार महीने बाद डीजल हुआ सस्ता, पेट्रोल में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में जारी गिरावट के कारण आज चार महीने बाद देश में डीज़ल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया जबकि पेट्रोल की कीमत 31वें दिन स्थिर रही।

इससे पहले गत 15 अप्रेल को डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई थी। दिल्ली में बुधवार को इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.84 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा, वहीं डीजल 20 पैसे सस्ता होकर 89.67 रुपए प्रति लीटर पर आ गया।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा जबकि डीजल 20 पैसे सस्ता होकर 89.67 रुपए प्रति लीटर पर आ गया।

दुनिया के कई देशों में कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट की वजह से तेल की मांग में सुधार नहीं हो पा रही है। इसलिए कल कारोबार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 0.48 डॉलर प्रति बैरल घट कर 69.03 डॉलर प्रति बैरल पर और अमरीकी क्रूड 0.70 डॉलर प्रति बैरल कम होकर 66.59 डॉलर पर बंद हुआ।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर                    पेट्रोल —— डीजल रुपए/लीटर
दिल्ली————— 101.84—————— 89.67
मुंबई-————— 107.83—————— 97.24
चेन्नई—————-102.49-—————–94.20
कोलकाता————102.08—————-—92.82