Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Digvijay Singh and Pragya Thakur for campaign expenditure Notice issued - दिग्विजय सिंह और प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव प्रचार व्यय को लेकर नोटिस जारी - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal दिग्विजय सिंह और प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव प्रचार व्यय को लेकर नोटिस जारी

दिग्विजय सिंह और प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव प्रचार व्यय को लेकर नोटिस जारी

0
दिग्विजय सिंह और प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव प्रचार व्यय को लेकर नोटिस जारी
EC Notice to Digvijaya Singh Sadhvi Pragya Thakur Over Poll Expenditure
EC Notice to Digvijaya Singh Sadhvi Pragya Thakur Over Poll Expenditure
EC Notice to Digvijaya Singh Sadhvi Pragya Thakur Over Poll Expenditure

भोपाल । भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को चुनाव प्रचार व्यय को लेकर अभी तक पेश किए गए ब्यौरे को लेकर नोटिस जारी किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से कल नोटिस जारी कर प्रत्याशियों को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। दोनों प्रत्याशियों की ओर से अभी तक चुनाव प्रचार व्यय को लेकर लेखाजोखा जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पेश किया गया है। इसकी पड़ताल के बाद दोनों प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर कुछ बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। बताया गया है कि सिंह की ओर से अभी तक 10 लाख रूपए से अधिक और ठाकुर की ओर से लगभग पांच लाख रूपए व्यय होने की बात कही गयी है।