Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Digvijay Singh attack on Modi govt on Modi Muslim appeasement - दिग्विजय सिंह ने बोला मोदी सरकार पर हमला - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal दिग्विजय सिंह ने बोला मोदी सरकार पर हमला

दिग्विजय सिंह ने बोला मोदी सरकार पर हमला

0
दिग्विजय सिंह ने बोला मोदी सरकार पर हमला
Digvijay Singh attack on Modi govt on Modi Muslim appeasement
Digvijay Singh attack on Modi govt on Modi Muslim appeasement
Digvijay Singh attack on Modi govt on Modi Muslim appeasement

भोपाल । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बाेलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने भले ही अब मुस्लिम छात्रों के लिए विशेष योजना चलाई हो, पर पूर्ववर्ती सरकार की इस योजना को उस समय मोदी मुस्लिम तुष्टिकरण कहते थे।

सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि मोदी ने मुस्लिम छात्र व छात्राओं के हित में विशेष योजना बनाई है। यही योजना जब कांग्रेस चला रही थी, तो वे इसे मुस्लिम तुष्टीकरण कहते थे। केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक समाज के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अगले पांच वर्षों में पांच करोड़ विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है, जिनमें आधी संख्या लड़कियों की होगी।