Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Digvijay Singh attacks Modi government on women had 'help' too - महिलाओं को 'हेल्प' भी क्या मोदी सरकार का जुमला था: दिग्विजय सिंह - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal महिलाओं को ‘हेल्प’ भी क्या मोदी सरकार का जुमला था: दिग्विजय सिंह

महिलाओं को ‘हेल्प’ भी क्या मोदी सरकार का जुमला था: दिग्विजय सिंह

0
महिलाओं को ‘हेल्प’ भी क्या मोदी सरकार का जुमला था: दिग्विजय सिंह
Digvijay Singh attacks Modi government on women had 'help' too
Digvijay Singh attacks Modi government on women had 'help' too
Digvijay Singh attacks Modi government on women had ‘help’ too

भोपाल । मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए आज सवाल किया कि महिलाओं को ‘हेल्प’ भी क्या मोदी सरकार का जुमला था।

सिंह ने ट्विटर पर अपने सवालों के सिलसिले में केंद्र और मध्यप्रदेश की पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान सरकार से महिला सुरक्षा को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक 2016 में रोज औसतन 107 महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हुईं। कांग्रेस सरकार ने निर्भया फंड बनाया और इसमें तीन हजार 600 करोड़ रुपए जमा थे। मगर सरकार ने दिसंबर 2018 तक सिर्फ करीब एक हजार 513 करोड़ रुपए ही खर्च किए। इतने संवेदनशील मुद्दे पर भी लापरवाही क्यों बरती गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 17 राज्यों में लिंगानुपात में 10 से अधिक अंक की गिरावट आयी है। महिला उत्थान के दावे की ये पोल खोलता है। समाज में पितृसत्तामक सोच को जो इस सरकार ने बढ़ावा दिया है, उसका सीधा असर महिलाओं पर हुआ है।