Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिग्विजय सिंह ने पोस्ट किया फेंक फोटो, शिवराज चौहान ने घेरा
होम Madhya Pradesh Bhopal दिग्विजय सिंह ने पोस्ट किया फेंक फोटो, शिवराज चौहान ने घेरा

दिग्विजय सिंह ने पोस्ट किया फेंक फोटो, शिवराज चौहान ने घेरा

0
दिग्विजय सिंह ने पोस्ट किया फेंक फोटो, शिवराज चौहान ने घेरा
Digvijay Singh twitted a fake photo of Bhopal Railway over bridge which was a metro pillar of rawalpindi pakistan and shivraj singh chauhan twitted the original
Digvijay Singh twitted a fake photo of Bhopal Railway over bridge which was a metro pillar of rawalpindi pakistan and shivraj singh chauhan twitted the original

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आज ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें निशाने पर ले लिया।

सिंह को ट्रोल करते हुए कई लोगों ने इसे पाकिस्तान के रावलपिंडी की तस्वीर बताते हुए सम्बंधित खबरों के लिंक शेयर किए। मुख्यमंत्री चौहान ने भी ये कहते हुए सिंह को निशाने पर ले लिया कि ये वो हैं जो ज़मीन पर तो छोड़िए, अपने ट्विटर हैंडल पर भी पुल ठीक से नहीं बना पाए।

दरअसल सिंह ने आज सुबह एक फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि यह भोपाल के सुभाष नगर रेलवे फाटक पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज का एक पोल है, जिसमे आई दरारें इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा रही हैं। अभी तो पुल भी नहीं बना, एक भाजपा नेता के मार्गदर्शन में निर्माण हो रहा है, फिर यह सब क्यों और कैसे, वाराणसी जैसी दुर्घटना यहां भी ना हो जाये।

सिंह के यह फोटो पोस्ट करते ही कई लोगों ने इस तस्वीर को रावलपिंडी के एक पुल में आई दरार की तस्वीर बताते हुए खबरों का लिंक शेयर किया। करीब ढाई साल पुरानी इस तस्वीर की खबर के इस लिंक में इसे रावलपिंडी इस्लामाबाद मेट्रो ट्रेन की डिज़ाइन का फाल्ट बताया गया था।

इसी बीच मुख्यमंत्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि पता नहीं इनको ऐसा क्यों लगा कि मध्यप्रदेश में आज भी उनके ज़माने जैसी धांधलियां होती होंगी। यह वह हैं जो ज़मीन पर तो छोड़िए, अपने ट्विटर हैंडल पर भी पुल ठीक से नहीं बना पाए।