Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र में अनिल देशमुख के स्थान पर दिलीप वाल्से पाटिल होंगे नये गृह मंत्री - Sabguru News
होम Breaking महाराष्ट्र में अनिल देशमुख के स्थान पर दिलीप वाल्से पाटिल होंगे नये गृह मंत्री

महाराष्ट्र में अनिल देशमुख के स्थान पर दिलीप वाल्से पाटिल होंगे नये गृह मंत्री

0
महाराष्ट्र में अनिल देशमुख के स्थान पर दिलीप वाल्से पाटिल होंगे नये गृह मंत्री
Dilip Walse Patil will be the new home minister in place of Anil Deshmukh in Maharashtra
Dilip Walse Patil will be the new home minister in place of Anil Deshmukh in Maharashtra
Dilip Walse Patil will be the new home minister in place of Anil Deshmukh in Maharashtra

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा स्वीकार करने तथा उनके स्थान पर दिलीप वाल्से पाटिल को गृह विभाग का प्रभार सौंपने का अनुरोध किया है।

ठाकरे ने कोश्यारी को साेमवार की शाम पत्र लिखकर इस आशय का अनुरोध किया। पत्र में पाटिल से श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार हसन मुश्रीफ और राज्य के आबकारी विभाग का प्रभार उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार को सौंपने का अनुरोध भी किया गया है।

गौरतलब है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के समीप विस्फोटक से लदी कार रखने के आरोपी सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे के मामले में पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के तबादले की आंच में झुलसे महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया।

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने देशमुख के खिलाफ वसूली के आरोपों की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूराे (सीबीआई) से कराने का आदेश सोमवार को दिया जिसके बाद देशमुख ने इस्तीफा दे दिया।

महाराष्ट्र सरकार ने प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने के मामले से निपटने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे मुंबई के तत्कालीन पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का तबादला होमगार्ड विभाग में कर दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार तबादले के बाद परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री ठाकरे को लिखी चिट्ठी में कहा था कि सचिन वाजे ने उन्हें बताया कि देशमुख ने उनसे हर महीने 100 करोड़ रुपये उगाही के लिए कहा है।

सिंह ने यह मामला बाम्बे उच्च न्यायालय में उठाया और इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडनवीस ने गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हालाँकि इस बात पर अड़ी रही कि देशमुख इस्तीफा नहीं देगे लेकिन सोमवार को अदालत के आदेश के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी और देशमुख को इस्तीफा देना पड़ा।