Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए दिनेश गुंडु राव को
होम Karnataka Bengaluru कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए दिनेश गुंडु राव को

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए दिनेश गुंडु राव को

0

बेंगलुरू । पूर्व मंत्री आैर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश गुंडु राव को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के महासचिव गहलोत ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राव को प्रदेश पार्टी अध्यक्ष और ईश्वर खांद्रे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

राव ने डा़ जी परमेश्वरा का स्थान लिया है जो जनता दल (सेक्यूलर)-कांग्रेस गठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। गहलोत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने डा़ परेश्वरा के काम की तारीफ की है जिन्होंने लगातार आठ वर्षों तक पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की और इसे देखते हुए उन्हें प्रदेश पार्टी प्रमुख की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री आर गुंडु राव के पुत्र श्री दिनेश गुंडु राव इससे पहले पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं। मई माह में हुए चुनावों में वह गांधीनगर विधानसभा सीट से दाेबारा निर्वाचित हुए हैं।