Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बुलन्दशहर में दिव्यांग महिला का अपहरण कर किया गैंगरेप
होम UP Bulandshahr बुलन्दशहर में दिव्यांग महिला का अपहरण कर किया गैंगरेप

बुलन्दशहर में दिव्यांग महिला का अपहरण कर किया गैंगरेप

0
बुलन्दशहर में दिव्यांग महिला का अपहरण कर किया गैंगरेप
divyang woman abducted, gangraped by three in bulandshahr
divyang woman abducted, gangraped by three in bulandshahr

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में एक दिव्यांग महिला का अपहरण कर गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस के अनुसार महिला के जेठ की तहरीर पर कोतवाली में तीन अज्ञात लोगों के विरूद्ध दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला को मैडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

पीड़िता के जेठ ने तहरीर में बताया कि उसके छोटे भाई की 22 वर्षीय पत्नी एक पैर से दिव्यांग है। वह कल डिबाई रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठ कर दोपहर के समय अतरौली अलीगढ गई थी। उसके घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश की।

रात मे लगभग साढे दस बजे दिव्यांग महिला ने फोन पर परिजनों को जानकारी दी कि बाइक सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया है और आंखों पर पटटी बांध कर उसे अज्ञात स्थान पर ले गए है। महिला ने यह भी बताया कि वह इस समय किसी बाग में है।

जेठ के अनुसार उन्होंने आसपास के सभी बागों में खोज की, लेकिन वह नहीं मिली। घटना की सूचना उन्होने डिबाई थाना पुलिस को दी। उसने बताया कि सुबह छह बजे दोबारा फोन पर बताया गया कि महिला नीम नदी के किनारे जरैना पुल के नीचे बेहोशी की हालत मे एक चारपाई पर पडी हुई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो महिला बेहोशी की हालत में वहां थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और महिला को डिबाई के सरकारी अस्पताल ले आए।

अस्पताल में होश आने पर महिला ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन लोग उसका अपहरण कर आंखों पर पटटी बांध किसी बाग में ले गए और तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंग रेप किया।