Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चेन्नई : डीएमडीके संस्थापक विजयकांत निजी अस्पताल में भर्ती - Sabguru News
होम Tamilnadu Chennai चेन्नई : डीएमडीके संस्थापक विजयकांत निजी अस्पताल में भर्ती

चेन्नई : डीएमडीके संस्थापक विजयकांत निजी अस्पताल में भर्ती

0
चेन्नई : डीएमडीके संस्थापक विजयकांत निजी अस्पताल में भर्ती

चेन्नई। अभिनेता से राजनेता बने डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद बुधवार तड़के यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि विजयकांत को सांस में तकलीफ होने के बाद आज तड़के 3:30 बजे एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें नियमित चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विजयकांत ने खराब स्वास्थ्य के कारण पिछले एक-दो वर्षाें से अपनी गतिविधियां कम कर दी है। वह गत वर्ष 23 सितंबर को हल्के लक्षणों के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और उन्हें दो अक्टूबर को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

बाद में उन्हें छह अक्टूबर को अन्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन चार दिनों के बाद ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। विजयकांत की पत्नी एवं डीएमडीकी की कोषाध्यक्ष प्रेमलता भी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं लेकिन कुछ दिनों के बाद ही स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।