Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
घरेलू रसोई सिलेंडर हुआ 50 रुपए महंगा - Sabguru News
होम Business घरेलू रसोई सिलेंडर हुआ 50 रुपए महंगा

घरेलू रसोई सिलेंडर हुआ 50 रुपए महंगा

0
घरेलू रसोई सिलेंडर हुआ 50 रुपए महंगा

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू रसोई सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की और व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढोतरी कर दी है।

रसाई गैस वितरण करने वाली कंपनियों की वेबसाई पर नई दरे आज जारी की गई जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इस बढ़त के बाद अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य 1103 रुपए हो गया जबकि 19 किलोग्राम वाला व्यावसायिक सिलेंडर का मूल्य 2119.50 रुपए हो गया है।

चालू वर्ष पहली बार एक जनवरी को व्यावसायिक सिलेंडर की कीमतों में बढोतरी की गई थी। इस तरह यह यह दूसरा मौका है जब कीमतें बढ़ाई गई है जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में यह पहली बढोतरी है।