Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Donald Trump becomes third us president to visit Taj Mahal - Sabguru News
होम UP Agra ताजमहल देखने वाले अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप

ताजमहल देखने वाले अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप

0
ताजमहल देखने वाले अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप
Donald Trump becomes third us president to visit Taj Mahal
Donald Trump becomes third us president to visit Taj Mahal

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मिलेनिया ने सोमवार शाम को आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद से पत्नी मेलानिया और बेटी इंवाका और दामाद के साथ आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति की अगवानी की। राष्ट्रपति ट्रंप के आगरा पहुंचने पर जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। हवाई अड्डे से ताजमहल के रास्ते पर चप्पे-चप्पे पर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी और ट्रंप के सुरक्षा दस्ते के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

ट्रंप ने लगभग एक घंटे तक ताजमहल को निहारा। राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को एक गाइड ने ताजमहल के इतिहास के बारे में पूरी बारीकी से जानकारी दी। ताजमहल का दीदार करने वाले डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति बन गए हैं। आइए हम आपको बताते हैं इससे पहले दो कौन से राष्ट्रपति रहे जिन्होंने ताजमहल का दीदार किया है।

आइजनहावर ने सबसे पहले राष्ट्रपति रहते हुए देखा था ताज

वर्ष 1959 में सबसे पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहॉवर भारत आए थे। इस दौरान आइजनहावर ने पत्नी संग आगरा में ताजमहल का दीदार किया था। उस समय भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। उसके बाद मार्च वर्ष 2000 में अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपनी बेटी चेल्सी के साथ ताजमहल का दीदार करने आए थे

जब आइजनहॉवर आगरा आए थे, तब वे वहां खुली कार में ही तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ घूमे थे। उनके साथ उस वक्त भारत और अमेरिका के चुनिंदा सुरक्षाकर्मी ही थे। फिर जब बिल क्लिंटन ताजमहल गए, तब आगरा की सड़कें और फुटपाथ तक खाली करा लिए गए थे। आइजनहॉवर के लिए कैडिलेक कार आई थी। जब वे दिल्ली और आगरा की सड़कों से निकले तो दोनों ओर लोग उनके स्वागत में खड़े थे। इतिहास पर अच्छी पकड़ रखने वाले पंडित नेहरू ने ही उन्हें ताजमहल की स्थापत्यकला और उसके बनने की कहानी के बारे में बताया था।

वर्ष 2000 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ताजमहल देखने आए थे

वर्ष 2000 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा के दौरान ताजमहल देखने आए थे। उनके साथ उनकी बेटी चेल्सी क्लिंटन भी साथ में थी। जब बिल क्लिंटन आगरा आए थे तब आगरा शहर का एक तिहाई सा खाली करा लिया गया था। इस दौरान उनके ताजमहल वाले मार्ग पर सड़कें वीरान हो गई थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली, आगरा, जयपुर, हैदराबाद और मुंबई का दौरा भी किया था। क्लिंटन बेटी चेल्सी के साथ ताजमहल गए थे। उनके दौरे के लिए आगरा की आधी से ज्यादा सड़कों को खाली करा लिया गया था। बिल क्लिंटन के ताजमहल देखने बाद स्वयं उन्होंने कहा था इस शहर में कोई रहता नहीं है क्या।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार