Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Dr. Askok Tanwar - BJP ke saath ineelo ko bhee karengee benakaab
होम Breaking डा़ अशोक तंवर: भाजपा के साथ इनेेलो को भी करेंगेे बेनकाब

डा़ अशोक तंवर: भाजपा के साथ इनेेलो को भी करेंगेे बेनकाब

0
डा़ अशोक तंवर: भाजपा के साथ इनेेलो को भी करेंगेे बेनकाब
Dr. Askok Tanwar
Dr. Askok Tanwar
Dr. Askok Tanwar

SABGURU NEWS | जींद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा़ अशोक तंवर ने आज कालका से ‘हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ’ साईकिल यात्रा शुरू कर दावा किया कि यह यात्रा अब तभी थमेगी जब प्रदेश में परिवर्तन होेगा औेर वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) दोनों कोेे ‘बेनकाब‘ करेंगे।

श्री तंवर ने यात्रा शुरू करने से पहले कालका के प्राचीन काली माता मंदिर में पूजा अर्चना तथा ऐतिहासिक गुरूद्वारा पातशाही में माथा टेका। मंदिर के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी साईकिल का पहिया अब तब तक नहीं रुकेगा जब तक हरियाणा में परिवर्तन नहीं आ जाता।

उन्होेंनेे कहा कि हरियाणा बचाओ-परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता के बीच भाजपा और उसकी बी टीम इनेलो को भी बेनकाब करेंगे।

डॉ़ तंवर ने कहा कि यह यात्रा ‘जनविरोधी‘ भाजपा के खिलाफ जन-जन की लड़ाई का शंखनाद भी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता केंद्र और हरियाणा की बीजेपी सरकार से इस कदर तंग है कि जब भी चुनाव होगा तो इनका जाना और कांग्रेस का आना तय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र शुरू हो चुका है और वहा पहुंचकर सरकार से उसकी कारगुजारियों का हिसाब मांगा जाएगा।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो