Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Dr Ashok Tanwar to be Congress candidate from Sirsa lok sabha seat.-सिरसा संसदीय क्षेत्र से डॉ अशोक तंवर होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी - Sabguru News
होम Chandigarh सिरसा संसदीय क्षेत्र से डॉ अशोक तंवर होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी

सिरसा संसदीय क्षेत्र से डॉ अशोक तंवर होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी

0
सिरसा संसदीय क्षेत्र से डॉ अशोक तंवर होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी
Dr Ashok Tanwar to be Congress candidate from Sirsa
Dr Ashok Tanwar to be Congress candidate from Sirsa
Dr Ashok Tanwar to be Congress candidate from Sirsa

जींद। हरियाणा के सिरसा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ़ अशोक तंवर होंगे। यह घोषणा पार्टी के महासचिव एवं प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कल देर नरवाना में रात की।

आजाद ने प्रदेश कांग्रेस की समन्वय समिति की ‘परिवर्तन बस यात्रा‘ के नरवाना में पहुंचने के बाद रात 11 बजे हरियल चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने आचार संहिता के कारण माइक का प्रयोग नहीं किया। बिना माइक के बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि कि रात 11 बजे तक जैसे लोगों में उत्साह है उससे साफ हो जाता है कि हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में लहर है।

उन्होंने कहा कि देश के लोग जागरूक हो चुके हैं और पहले की तरह जुमलेबाजी पर विश्वास नहीं करने वाले। अब लोगों को समझ आ गया कि कौन उनका हमदर्द है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चुनाव में जिस प्रकार भाजपा नेताओं ने लोगों को बरगलाकर वोट लिए और वादों को केवल जुमले कह कर भुला दिया गया जिससे हर वोटर अपने को ठगा महसूस कर रहा है।

इससे पूर्व कल यात्रा के दौरान ही भिवानी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी की उम्मीदवारी पर आजाद ने मुहर लगाई थी।