

महासमुन्द। छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले में पिथौरा ब्लाक के राजा सेवैया खुर्द जंगल में एक अजगर ने गीदड़ को अपना शिकार बनाया। उसे जबड़े से शिकार बनाते ग्रामीणों ने भी देखा।
ग्रामीणों के मुताबिक इस अजगर की लम्बाई लगभग 10 से 12 फीट थी। राजा सेवैया खुर्द के कामाख्या मंदिर जाने वाले मार्ग में सडक़ किनारे गुरुवार को एक अजगर द्वारा एक गीदड़ के बच्चे का शिकार किया जा रहा था। इसे जंगल में बकरी चराने गया एक चरवाहे ने देखा तो उसने ग्रामीणों को जाकर इसकी जानकारी दी।मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी तत्काल वन विभाग के कर्मचारी को दी और किसी तरह गीदड़ के बच्चे को अजगर के मुंह से छुड़ाकर गांव लाया और उसे दफनाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक इस जंगल में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती है।