Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
द्रौपदी कोली ने नगर निगम प्रतिपक्ष नेता का पदभार ग्रहण किया - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer द्रौपदी कोली ने नगर निगम प्रतिपक्ष नेता का पदभार ग्रहण किया

द्रौपदी कोली ने नगर निगम प्रतिपक्ष नेता का पदभार ग्रहण किया

0
द्रौपदी कोली ने नगर निगम प्रतिपक्ष नेता का पदभार ग्रहण किया

अजमेर। राजस्थान में अजमेर नगर निगम की नवनियुक्त प्रतिपक्ष नेता द्रौपदी कोली ने आज निगम में पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

अजमेर नगर निगम से जुड़े अनेकों कांग्रेसी पार्षदों द्वारा उनको नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का विरोध करने के बावजूद सभी को दरकिनार करते हुए कोली ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार एवं उपायुक्त सीता वर्मा भी मौजूद रहे। कोली के समर्थक पार्षदो में हेमंत जोधा, भरत यादव, मुन्नवर खान, हेमंत शर्मा पदभार ग्रहण के समय उपस्थित थे।

इस मौके पर कोली ने कहा कि उनका किसी से कोई विरोध नहीं है और न ही किसी से कोई अनबन है। वे मेरे नाम पर क्यों विरोध कर रहे हैं। मैं अपने विरोधियों से बात करके उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास करूंगी। उनकी नियुक्ति पर उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का भी आभार जताया।