Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
drink man kills wife in saharanpur-सहारनपुर में शराबी ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या - Sabguru News
होम Headlines सहारनपुर में शराबी ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या

सहारनपुर में शराबी ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या

0
सहारनपुर में शराबी ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र में एक शराबी ने पत्नी की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने शुक्रवार को बताया कि जडौदा पांडा निवासी संजय त्यागी गुरुवार रात शराब पीकर घर आया और लाइसेंसी पिस्टल से 31 वर्षीय पत्नी को गोली मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। उन्होंने बताया कि संजय ने 12 साल पहले मुजफ्फरनगर के फलौदा निवासी जगमोहन की पुत्री नीलिमा से प्रेम विवाह किया था।

उन्होंने बताया कि संजय के पिता सुरेंद्र त्यागी सेवानिवृत्त सेनाधिकारी हैं और मां स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त है। संजय शराब पीने का आदी था और पत्नी उसका विरोध करती थी। आए दिन शराब को लेकर अक्सर दोनों के बीच कहासुनी होती थी। पुलिस हत्यारे की सरगर्मी से तलाश कर रही है।