Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बुलंदशहर में शराबी ने कर दी मासूम बेटी की हत्या - Sabguru News
होम UP Bulandshahr बुलंदशहर में शराबी ने कर दी मासूम बेटी की हत्या

बुलंदशहर में शराबी ने कर दी मासूम बेटी की हत्या

0
बुलंदशहर में शराबी ने कर दी मासूम बेटी की हत्या

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में एक शराबी दरिन्दे ने मंगलवार को पत्नी के मायके से न लौटने पर नशे में मासूम पुत्री की गला घोटकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुलावठी इलाके में ऐंचाना निवासी जयकरन और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के चलते वह दो सप्ताह से मायके गुलावठी में रह रही है जबकि नौ वर्षीय पुत्री दीपिका पिता के साथ ऐंचाना में ही रह रही थी।

आरोप है कि जयकरन ने मंगलवार को फोन करके पत्नी को धमकी दी कि यदि वाे ससुराल वापस नहीं लौटी तो वह अपनी बेटी दीपिका की हत्या कर देगा। पत्नी ने उसकी धमकी को अनसुना कर दिया और नशे में उसने नौ वर्षीय पुत्री दीपिका की गला दबाकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पड़ौसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने जयकरन को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।