Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
शराबी युवक ने सांप को दांतों से काटकर मार डाला - Sabguru News
होम Breaking शराबी युवक ने सांप को दांतों से काटकर मार डाला

शराबी युवक ने सांप को दांतों से काटकर मार डाला

0
शराबी युवक ने सांप को दांतों से काटकर मार डाला

एटा। आपने अक्सर सांपों द्वारा आदमी को काटने की खबरें सुनी होंगी, लेकिन उत्तर प्रदेश में एटा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में विवाह समारोह के दौरान निकले जहरीले सांप को शराबी युवक ने दांतों से काटकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है।

सूत्रों के अनुसार एटा जिले के कोतवाली देहात छेत्र में असरौली गांव में राजकुमार के घर शादी समारोह था। शादी समारोह में नागिन वाला गाना बज रहा था। इस बीच एक जहरीला सांप प्रकट हो गया और नाचने लगा।

सांप को देखकर शादी समारोह में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। इसी बीच शराब के नशे में राजकुमार नामक युवक वहां आ धमका। उसने सांप को पकड़कर अपने दांतों से काटकर उसके चार टुकड़े कर दिए। युवक की यह हरकत देख सभी लोग दंग रह गए।

इसी बीच राज कुमार की तबीयत बिगड़ने लगी, सांप का जहर उसे चढने लगा। वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। देर रात उसे एटा के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।