Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Durga Shakti App now available for free on iPhone - दुर्गा शक्ति ऐप अब आईफोन पर निःशुल्क उपलब्ध - Sabguru News
होम Chandigarh दुर्गा शक्ति ऐप अब आईफोन पर निःशुल्क उपलब्ध

दुर्गा शक्ति ऐप अब आईफोन पर निःशुल्क उपलब्ध

0
दुर्गा शक्ति ऐप अब आईफोन पर निःशुल्क उपलब्ध
Durga Shakti App now available for free on iPhone
Durga Shakti App now available for free on iPhone
Durga Shakti App now available for free on iPhone

चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस की तरफ से महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए शुरू की गई ’दुर्गा शक्ति एप्लीकेशन (ऐप) अब आईओएस ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध है और आईफोन उपयोगकर्ता भी अब इसे ऐप स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।

पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय केके मिश्रा ने आज यहां जारी एक प्रेस बयान में बताया कि इससे पहले यह एप्लीकेशन एंड्रॉइड प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाई गई थी।

उन्होंने महिलाओं और लड़कियों से गूगल प्ले-स्टोर के साथ-साथ ऐप स्टोर के माध्यम से इसे अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड करने का आग्रह किया और कहा कि यह सुविधा अब एप्पल ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी उपलब्ध करवा दी गई है।

ऐप डाउनलोड करने के बाद, कोई भी महिला या लड़की जो परेशानी में है, ऐप पर दिखाई देने वाला लाल बटन दबाकर अपनी सूचना और घटना स्थल का जीपीएस स्थान व्हाट्सएप के माध्यम से अपने जिला महिला हेल्पलाइन को पहुंचा सकती है।