Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दुर्गावाहिनी के मातृशक्ति शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में 200 लडकियां सीख रही आत्मरक्षा के गुर
होम Rajasthan Churu दुर्गावाहिनी के मातृशक्ति शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में 200 लडकियां सीख रही आत्मरक्षा के गुर

दुर्गावाहिनी के मातृशक्ति शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में 200 लडकियां सीख रही आत्मरक्षा के गुर

0
दुर्गावाहिनी के मातृशक्ति शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में 200 लडकियां सीख रही आत्मरक्षा के गुर
durga vahini matrashakti shaurya prashikshan shivir at sardarshahar in churu
durga vahini matrashakti shaurya prashikshan shivir at sardarshahar in churu

जयपुर। विश्व हिन्दू परिषद के अग्रिम संगठन दुर्गावाहिनी के चूरू में चल रहे मातृशक्ति का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में जयपुर प्रांत से 200 से अधिक लडकियां और युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

सरदारशहर चूरू स्थित मीरा निकेतन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में 17 मई से शुरू हुआ ये प्रशिक्षण 24 मई तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग में केन्द्रीय मंत्री मिनाक्षी ताई, क्षेत्रीय मंत्री नरपत सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री रास बिहारी तथा प्रान्त मंत्री किशोरी लाल का मार्गदर्शन भी प्रशिक्षुओं को मिला।

आगामी दिनों में राजस्थान-गुजरात संयोजिका यज्ञा जोशी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त प्रचारक डाॅ. शैलेन्द्र तथा वर्ग के समापन पर केन्द्रीय मंत्री विहिप उमा शंकर सम्बोधित करेंगे।

प्रान्त अध्यक्ष नरपत सिंह शेखावत ने बताया कि 24 मई तक चलने वाले दुर्गावाहिनी मातृशक्ति के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग बालिकाएं आत्मरक्षा, बौद्धिक विकास, शस्त्र संचालन, लक्ष्यभेद के साथ राष्ट्रीय तथा सामाजिक आन्दोलन के साथ राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय अधिकारियों का सान्निध्य प्राप्त कर रहीं हैं।