Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
durga vahini shaurya prashikshan varg in jaipur-दुर्गा वाहिनी के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में दम दिखा रही युवतियां - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur दुर्गा वाहिनी के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में दम दिखा रही युवतियां

दुर्गा वाहिनी के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में दम दिखा रही युवतियां

0
दुर्गा वाहिनी के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में दम दिखा रही युवतियां
durga vahini shaurya prashikshan varg in jaipur
durga vahini shaurya prashikshan varg in jaipur

जयपुर। सीता, सावित्री, दुर्गा मां फिर घर घर भर दे.. इसे ध्येय मानकर लगभग 100 युवतियां जयपुर में शौर्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। जवाहर नगर स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में दुर्गा वाहिनी के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में 13 जिलों से आई हुई ये युवतियां विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर समाज को नई दिशा देने की तैयारी कर रही हैं। यह प्रशिक्षण वर्ग 18 मई को प्रारंभ हुआ था तथा 25 मई तक चलेगा।

प्रशिक्षण वर्ग में सुबह 4:30 से रात्रि 10 बजे तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बौद्धिक संस्कार देने का कार्य भी चल रहा है साथ ही इन्हें यहां आत्मरक्षा के लिए दांव पेच सिखाए जाते हैं। मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग प्राणायाम सहित विभिन्न प्रकार के खेल भी यहां होते हैं।

durga vahini shaurya prashikshan varg in jaipur

शारीरिक गतिविधियों के साथ साथ बौद्धिक विकास के लिए विभिन्न सामाजिक तथा राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा एवं उद्बोधन के कार्यक्रम भी यहां नियमित रूप से हो रहे हैं। प्रतिदिन शाम को भजन तथा रात्रि में देश भक्ति गीत तथा नाटक आदि कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ मनोरंजन के कार्यक्रम भी हो रहे हैं।