Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
earth day 2019 : sanskar bharti ajmer celebrates prithvi diwas with rangoli at ajmer railway station-पृथ्वी दिवस 2019 : संस्कार भारती अजमेर ने सजाई आकर्षक रंगोली - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पृथ्वी दिवस 2019 : संस्कार भारती अजमेर ने सजाई आकर्षक रंगोली

पृथ्वी दिवस 2019 : संस्कार भारती अजमेर ने सजाई आकर्षक रंगोली

0
पृथ्वी दिवस 2019 : संस्कार भारती अजमेर ने सजाई आकर्षक रंगोली

अजमेर। अन्तरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को संस्कार भारती की ओर से सेव अर्थ थीम पर आकर्षक रंगोली सजाई गई। अजमेर रेलवे स्टेशन परिसर में सजी इस रंगोली को देखने वालों का तांता लगा रहा।

संस्कार भारती हर साल 22 अप्रेल पृथ्वी दिवस को भू अंकरण दिवस के रूप में मनाती आ रही है। इस बार पर्यावरण संतुलन का संदेश देती रंगोली के जरिए पृथ्वी पर निवास करने वाले समस्त जीव जंतुओं की जीवन रक्षा तथा दया भाव दर्शाया गया।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 के गेट के बाहर सजी रंगोली का उदघाटन स्टेशन प्रबंधक विनोद गोयल ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण कर किया तथा रंगोली की थीम की जानकारी ली।

संस्था के प्रांतीय भू अलंकरण प्रमुख संजय कुमार सेठी के निर्देशन में अलका शर्मा, प्रियंका सेठी, मीनाक्षी मंगल, छवि दग्दी, योगबाला वैष्णव ने रंगोली का चित्रण किया। इस अवसर पर संस्था के महासिचव महेन्द्र सिंह चौहान, नंदलाल शर्मा, कृष्ण मोहन रंगा, सुंदर मटाई समेत बडी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।