Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
earth hour 2019 : why Saturday night to be darker than usual-शनिवार रात 8.30 बजे से होगा ‘अर्थ ऑवर’ - Sabguru News
होम India City News शनिवार रात 8.30 बजे से होगा ‘अर्थ ऑवर’

शनिवार रात 8.30 बजे से होगा ‘अर्थ ऑवर’

0
शनिवार रात 8.30 बजे से होगा ‘अर्थ ऑवर’
earth hour 2019 : why Saturday night to be darker than usual
earth hour 2019 : why Saturday night to be darker than usual

नई दिल्ली। ऊर्जा की बचत कर पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से शनिवार रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक ‘अर्थ ऑवर’ होगा जिसके तहत इसमें शामिल होने वाले लोग और प्रतिष्ठान एक घंटे के लिए बत्तियां बंद रखेंगे।

इस साल ‘अर्थ ऑवर’ का थीम ‘जीने का तरीका बदलो’ रखा गया है। इसमें 187 देशों के सात हजार से ज्यादा शहर हिस्सा ले रहे हैं। भारत में राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, जहाँ संभव हो उन सरकारी दफ्तरों, चारमीनार, विक्टोरिया टर्मिनस और दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के साथ कई अन्य बड़े प्रतिष्ठान इसमें शामिल होंगे।

वैश्विक संस्था वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर इसका आयोजन करता है। इसे जनभागीदारी बनाने के लिए वह सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहा है। ‘अर्थ ऑवर’ की शुरुआत वर्ष 2007 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई थी और यह उसका 13वां संस्करण होगा।