Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Earthquake in Albania, 21 people dead - Sabguru News
होम Latest news अल्बानिया में 99 साल पहले इसी दिन आया था भूकंप, 21 लोगों की मौत

अल्बानिया में 99 साल पहले इसी दिन आया था भूकंप, 21 लोगों की मौत

0
अल्बानिया में 99 साल पहले इसी दिन आया था भूकंप, 21 लोगों की मौत
Earthquake in Albania, 21 people dead
Earthquake in Albania, 21 people dead
Earthquake in Albania, 21 people dead

तिराना। अल्बानिया की राजधानी तिराना में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। अब तक 21 लोगों मौत हो गई और 350 लोग घायल हो गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार ने स्थानीय समयानुसार दो बजकर 54 मिनट पर राजधानी तिराना के शिजाक के उत्तरपश्चिम में 10 किलोमीटर दूरी पर तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप का केन्द्र जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप की वजह से कई आवासीय इमारतें तास के पत्तो की तरह ढह गईं। सभी मौतें इमारतों के नीचे दबने से हुईं। राहत व बचाव कार्य जारी है। कहा जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं जानकारी में बता दें, ठीक 99 साल पहले (26 नवंबर 1920) अल्बानिया में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें करीब 200 लोगों की मौत गई थी।