

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने हाल में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के बाद देश में सक्रिय दो आतंकवादी समूहों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। राष्ट्रपति के प्रेस सेवा ने शनिवार को यह जानकारी दी।
राष्ट्रपति के प्रेस सेवा की ओर से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने अपने निहित शक्तियों के तहत श्रीलंका में संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) और जमाते मिल्लतु इब्राहिम (जेएमआई) पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाए हैं।
बयान में यह भी कहा गया है कि समूहों की सभी संपत्ति सरकार द्वारा जब्त कर ली जाएगी।
ईस्टर पर देश में श्रंखलाबद्ध विस्फोटों की घटना के बाद शुक्रवार को श्रीलंका के पूर्वी शहर कलमुनाई में तीन विस्फोट हुए जिससे इलाका दहल उठा। श्रीलंका ने अगले नोटिस तक पूर्वी हिस्से में कर्फ्यू लगा दिया।
आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (रूस में प्रतिबंधित) ने मंगलवार को हमलों की जिम्मेदारी ली थी। श्रीलंका ने हमलों के तुरंत बाद आपराधिक जांच शुरू करके 100 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया। अभियोजकों के अनुसार नौ आत्मघाती हमलावरों ने आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया और उनमें से आठ की पहचान पहले ही हो चुकी है।